फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट कर अपहरण का प्रयास के पांच आरोपी अरेस्ट

विज्ञापन
थाना पिंजौर पुलिस की गिरफ्त में मारपीट करने व अपहरण के प्रयास के पांचों आरोपी। - फोटो : PKL OFFICE
विज्ञापन
थाना पिंजौर के पुलिसकर्मियों ने मारपीट व अपहरण के प्रयास मामले में पांच आरोपियों को अरेस्ट किया है। आरोपियों में थाना पिंजौर के अंतर्गत गांव मानकपुर नानकचन्द निवासी पितर उर्फ गंजू उर्फ परविन्द्र सिंह, अजीत पाल, अमरिन्द्र, जसविन्द्र उर्फ टिल्लू और कुलदीप हैं। आरोपियों ने शिकायतकर्ता को जान से मारने की धमकियां भी दी। दरअसल, गांव रतपुर वासी एक व्यक्ति ने थाना पिंजौर पुलिस को शिकायत दी कि वह पिंजौर बद्दी मेन रोड पर सीमेंट की दुकान चलाता है। चार सितंबर को उसकी दुकान पर दोपहर के समय तीन युवक आए और उससे गाली-गलौज कर मारपीट की। फिर शाम को दुकान बंद करते समय उपरोक्त तीन युवक और उनके अन्य साथियों ने उस पर लाठी-डंडे और गंडासी से हमला कर दिया। आरोपी हमलावरों ने शिकायतकर्ता को कार में बैठाकर ले जाने का भी प्रयास किया। हमलावरों ने शिकायतकर्ता के दफ्तर के बाहर खड़ी उसकी कार के शीशे भी तोड़ डाले। लेकिन हंगामे पर लोगों के इकट्ठा होने पर उक्त आरोपी कार और मोटरसाइकिल से फरार हो गए। पुलिस ने आगामी पूछताछ के लिए अदालत से आरोपियों का एक दिन का रिमांड हासिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें