फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच लाख रुपये और हीरे की अंगूठी लेकर फरार दूल्हा गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। डेंटल सर्जन को शादी का झांसा देकर आयोजन स्थल रेड बिशप से पांच लाख रुपये समेत हीरे की अंगूठी और अन्य कैश लेकर फरार आरोपी दूल्हे को सेक्टर-7 चौकी के पुलिसकर्मियों ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी यमुनानगर की विष्णु कालोनी निवासी रवि कुमार है। पुलिस ने डेंटल सर्जन की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ बीती 7 मई को धोखाधड़ी के तहत केस दर्ज किया था। शिकायतकर्ता ने डॉ. बिंदू बंसल ने पुलिस को बताया था कि वह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नानकपुर, पंचकूला में बतौर डेंटल सर्जन सेवाएं दे रही हैं। बताया था कि जनवरी, 2019 में शादी डॉट कॉम के माध्यम से उनका रवि कुमार से संपर्क हुआ। आरोपी ने बताया था कि वह अकेला है और उनसे शादी करना चाहता है। दोनों की चंडीगढ़ और दिल्ली में तीन-चार बार मुलाकात भी हुई थी। दोनों के विवाह को रजामंद होने पर डेंटल सर्जन ने मां-पिता की सहमति से 6 मई 2019 को शादी तय की। वैवाहिक कार्यक्रम के लिए रेड बिशप पंचकूला में बुकिंग कराई गई। डेंटल सर्जन के मां-पिता ने समारोह की व्यवस्था कराई थी। लेकिन विवाह में आरोपी रवि अकेले ही आ पहुंचा। उसे अकेला देखकर डेंटल सर्जन के रिश्तेदार हैरान थे। युवती ने रवि कुमार को एक डायमंड रिंग और सोने की चेन पहनाई थी। फिर सुबह करीब सवा छह बजे आरोपी रवि रेड बिशप से कार में सवार होकर गायब हो गया। रवि का कमरा बंद मिलने पर युवती ने उसे फोन किया। तो उसने बताया कि वह अंबाला को निकल चुका है। फिर रवि ने अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर लिया। आरोपी रवि युवती से पांच लाख रुपये, एक हीरे की अंगूठी, सोने की चेन और अन्य नकदी लेकर फरार हुआ था। शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें