फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छाए बादल,11 को बारिश का चांस

विज्ञापन
विज्ञापन
बादल छाए, 11 को हो सकती है बारिश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिला। शुक्रवार सुबह अचानक से बादल छा गए। करीब 10 बजे के बाद ऐसा लगा कि बारिश कभी भी हो सकती है। देर शाम चंडीगढ़ के बाहरी इलाकों में बूंदाबांदी हुई। घने बादल आने से दिन के तापमान में थोड़ी गिरावट भी दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री कम था, जबकि रात का तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ, जो सामान्य से एक डिग्री कम था। मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि 11 मार्च को दोबारा से वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। यह थोड़ा तीव्र है। इससे 11 मार्च को बादल छाएंगे और हल्की बारिश की संभावना बन रही है। हालांकि, इस दिन पहाड़ों में अच्छी बारिश हो सकती है। कई जगह बर्फबारी भी हो सकती। इससे मैदानी इलाकों के तापमान में गिरावट आ सकती है। अगले तीन दिन अधिकतम तापमान 25 से 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 से 13 डिग्री के बीच रिकार्ड हो सकता है। मौसम विभाग के डायरेक्टर सुरेंद्र पाल ने बताया है कि मार्च महीने में तीन से चार वेस्टर्न डिस्टरबेंस आने हैं, लेकिन वे काफी कमजोर हैं। इससे बादल छाएंगे और हल्की बारिश की भी संभावना बनी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें