फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवदीप2

विज्ञापन
विज्ञापन
2 दिन में बेटिकट यात्रियों से वसूले 7.79 लाख
विज्ञापन

25 से 27 जुलाई तक पठानकोट-अमृतसर और पठानकोट जालंधर रूट पर चलाया अभियान
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। बेटिकट यात्रियों पर कार्रवाई करते हुए फिरोजपुर डिवीजन के 22 टीईटी स्टाफ ने 2 दिन में लोगों से 7.79 लाख रुपये का जुर्माना वसूल किया है। डिवीजन के सीनियर डीसीएम अमिताभ ने दावा किया कि यह रिकार्ड जुर्माना इस साल में पहली बार वसूल किया गया है। स्टाफ में शामिल कर्मचारियों को पठानकोट कैंट रेलवे स्टेशन पर डीसीएम अमिताभ कुमार ने नकद पुरस्कार व प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। अमिताभ कुमार ने बताया कि रेलवे की ओर से स्पेशल ड्राईव चलाई गई। इसमें सीएमआई राजेंद्र लौ, मलकीत सिंह, वरिंद्र राणा सहित लगभग 22 टिकट स्टाफ शामिल किया गया था। अमिताभ कुमार ने बताया कि उनकी टीम की ओर से 7 लाख 79 हजार 495 रुपये बिना टिकट सफर करने वाले यात्रियों से वसूले हैं। जोकि फिरोजपुर मंडल के लिए एक रिकार्ड है। टिकट चेकिंग से प्राप्त यह राशि राजस्व इस वर्ष का सबसे अधिक राजस्व है। उन्होंने बताया कि चेकिंग टीम में शामिल सीएमआई राजेंद्र लाऊ, बुकिंग क्लर्क गुरप्रीत कौर, रिजर्वेशन सुपरवाइजर कहकशां हाशमी को बढ़िया कार्य करने पर नकद पुरस्कार व प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया है। उन्होंने कहा कि अन्य स्टाफ भी इनसे प्रेरणा ले, ताकि उनको भी अच्छे कार्य के लिए पुरस्कृत किया जा सके।

सी- में 26केटीपी-1
फोटो-जानकारी देते फिरोजपुर डिवीजन के सीनियर डीसीएम अमिताभ कुमार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें