फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजनाला

विज्ञापन
विज्ञापन
देर रात घर लौट रहे तीन बाइक सवारों की मौत
विज्ञापन

मंदबुद्धि व्यक्ति के आगे आने से हुआ हादसा
अजनाला (अमृतसर)। मंगलवार की देर रात अजनाला के सक्की पुल के नजदीक सड़क हादसे में तीन मोटरसाइकिल सवार युवकों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार आपस में रिश्तेदार युवक शेरा मसीह, आकाश मसीह और मंगा निवासी गांव मोतल अजनाला में काम करके अपने गांव जा रहे थे। अजनाला के सक्की पुल के नजदीक गुरु द्वारा बाबे दी कुल्ली के नजदीक पहुंचे तो उनके आगे एक विशेष मंदबुद्धि व्यक्ति आ गया। उसे बचाते हुए उनकी बाइक वहां से गुजर रहे एक्टिवा के साथ टकरा गई। टक्कर से तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को अजनाला के सिविल अस्पताल लाया गया। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अस्पताल के डा. पंकज ने भी तीनों युवकों की मौत की पुष्टि की। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।
फोटो-
कैप्शन-अजनाला के सिविल अस्पताल में जांच करते हुए पुलिस अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें