दिलप्रीत से मिलने पीजीआई पहुंची बहन
सबहेड
पुलिस ने चंद मिनटों की कराई मुलाकात, अभी कुछ दिनों तक पीजीआई में ही रहेगा गैंगस्टर
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पीजीआई में भर्ती गैंगस्टर दिलप्रीत सिंह उर्फ बाबा से मंगलवार को उसकी बहन मिलने पहुंची। इस दौरान उन्हें चंद मिनट ही मिलने दिया गया। पहले तो उन्हें मिलने से मना कर दिया था मगर बाद में बड़े अधिकारियों की हरी झंडी मिलने के बाद पुलिस ने उन्हें दिलप्रीत से मिलने दिया। कुछ देर मुलाकात के बाद पुलिस ने उन्हें वापस भेज दिया। सर्जरी के बाद दिलप्रीत को एडवांस ट्रामा सेंटर के चौथे मंजिल पर स्थित प्राइवेट रूम में रखा गया है। शातिर अपराधी होने के कारण उसके रूम के बाहर पुलिस की कड़ी सुरक्षा है। पीजीआई के सूत्रों ने बताया कि दिलप्रीत को अभी पीजीआई से छुट्टी नहीं मिलेगी। गोली लगने से उसे फ्रैक्चर भी आया है। मंगलवार को जांघ के पास ब्लीडिंग हो रही थी। डाक्टरों का कहना है कि गोली से काफी गहरा जख्म हुआ है। ठीक होने में अभी वक्त लगेगा। एक सर्जरी हो चुकी है। कुछ दिनों बाद दोबारा से सर्जरी करनी होगी।