आईएएस तन्वी गर्ग के रिलीविंग आर्डर जारी
चंडीगढ़। यूटी प्रशासन ने आईएएस तन्वी गर्ग के रिलीविंग आर्डर जारी कर दिए हैं। आईएएस तन्वी गर्ग को चंडीगढ़ प्रशासन से 5 मार्च को रिलीव किया जाएगा। आईएएस तन्वी गर्ग चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड के चीफ एग्जीक्यूटिव आफिसर की पोस्ट पर कार्यरत हैं। आईएएस तन्वी गर्ग के चंडीगढ़ से रिलीव किए जाने पर उनकी गैर मौजूदगी में स्पेशल सेक्रेटरी हरीश नायर को हाउसिंग बोर्ड के सीईओ का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। इसके अलावा शिक्षा सचिव बीएल शर्मा को सचिव ग्रामीण एवं पंचायत विकास, सचिव पशुपालन, सचिव प्रिंटिंग एंड स्टेशनरी और सेक्रेटरी स्टैटिस्टिक्स का कार्यभार सौंपा गया है।