गर्ल्स अंडर-17 हॉकी टीम का चयन कल
चंडीगढ़। हॉकी चंडीगढ़ की ओर से चंडीगढ़ गर्ल्स अंडर-17 हॉकी टीम का चयन 2 जनवरी को हॉकी स्टेडियम सेक्टर-42 में दोपहर 2.30 बजे किया जाएगा। चयन प्रक्रिया में चयनित खिलाड़ी हॉकी इंडिया की ओर से आयोजित ‘फर्स्ट खेलो इंडिया हॉकी चैंपियनशिप’ में भाग लेंगे। यह प्रतियोगिता दिल्ली में 1 से 8 फरवरी तक होगी।