शिमला के गुडिया प्रकरण के रोष में छात्र संघों ने निकाला कैंडल मार्च
चंडीगढ़। शिमला के कोटखाई में गुडिया से हुई घिनौनी हरकत पर रोष जताते हुए पीयू कैंपस में सोमवार को सभी छात्र संगठनों ने मिलकर कैंडल मार्च निकाला। छात्र संघों के अलावा कई अन्य स्टूडेंट्स भी इस दौरान न्याय की मांग करते पोस्टर और कैंडल लेकर निकले। सभी ने इस दिल दहला देने वाली घटना पर रोष जताया। खासतौर से छात्राओं ने दोषियों को सख्त से सख्त सजा देने की मांग उठाई।