पंचकूला। सेक्टर-23 के मकान में कंस्ट्रक्शन का काम करने वाले राज मिस्त्री की शटरिंग के दौरान 41 प्लेटें चोरी हो गईं। सेक्टर-26 निवासी संतोष कुमार यादव की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संतोष कुमार यादव के अनुसार 26 मई को वह सेक्टर-23 के एक मकान में कंस्ट्रक्शन का काम कर रहे थे। 27 मई को जब उन्होंने अपना सामान चेक किया तो शटरिंग की लोहे की 41 प्लेटें गायब थीं। इस पर उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने जांच के बाद केस दर्ज कर लिया है।