पंचकूला। सेक्टर-7 के एक बंद घर से नकदी और चांदी के जेवर चोरी होने की सेक्टर - 7 पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार सेक्टर-19 निवासी मनतोष भारद्वाज ने बताया कि उनके मौसा अपने किसी जानकार के पास ऑस्ट्रेलिया गए हैं। शनिवार को उनके घर के समीप रहने वाले किसी व्यक्ति ने घर का शीशा टूटने की सूचना दी।
इसके तुरंत बाद वे मौके पर पहुंचे तो देखा कि शीशा टूटा हुआ है। उन्होंने घर खोला तो देखा कि सभी कमरों में सामान बिखरा पड़ा है। घर के मालिक से बात करने पर पता चला कि अलमारी में रखा 40 हजार रुपये नकद और कुछ चांदी के जेवरात चोरी हो गए हैं। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।