फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: 20 दिन में 40 गुम मोबाइल बरामद, इस साल 190 फोन लौटाए

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। साइबर सेल ने पिछले 20 दिनों में 40 गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन ट्रेस कर उनके मालिकों को सौंपे हैं। इस साल अब तक 190 मोबाइल फोन बरामद किए जा चुके हैं, जिनकी बाजार कीमत करीब 38 लाख रुपये है। पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन के नेतृत्व में साइबर सेल तकनीकी माध्यमों से मोबाइल ट्रेस कर रहा है। डीसीपी पंचकूला आईपीएस अदिति सिंह ने मंगलवार को बरामद मोबाइल उनके मालिकों को सौंपे। उन्होंने साइबर सेल प्रभारी अमित कुमार सहित टीम की सराहना की। पुलिस ने बताया कि मोबाइल गुम होने पर थाने में शिकायत दर्ज कराने के साथ सिम बंद करवाएं और सीईआईआर पोर्टल पर मोबाइल ब्लॉक व ट्रैक करने के लिए आवेदन करें। आवेदन के लिए मोबाइल नंबर, आईएमईआई, मॉडल, गुम होने की तारीख व स्थान और पुलिस शिकायत की जानकारी देनी होती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें