फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम के चार ट्रैक्टरों से बैटरियां ले उड़े चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में सक्रिय अज्ञात चोरों ने आमजन के मकान व दुकानों के अलावा अब सरकारी प्रॉपर्टी पर भी हाथ साफ करना शुरू कर दिया है। दरअसल, अज्ञात चोर नगर निगम के चार ट्रैक्टरों से बैटरियों पर हाथ साफ कर गए हैं। नगर निगम के कार्यकारी अधिकारी ने पुलिस को शिकायत दी है। थाना पुलिस ने अज्ञात चोरों पर केस दर्ज कर उनका सुराग तलाशने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। पुलिस ने बताया कि कार्यकारी अधिकारी की शिकायत के मुताबिक नगर निगम के चार ट्रैक्टर सेक्टर-5 स्थित फायर स्टेशन में खड़े थे। ट्रैक्टर चालक शुक्रवार की सुबह वहां पहुंचे तो बैटरियां चोरी होने का पता लगा। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें