फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचकूला में 376 को लगाई वैक्सीन

विज्ञापन
कारोना टेस्ट करती टीम। - फोटो : PKL OFFICE
विज्ञापन
पंचकूला। जिले में शुक्रवार को 13 सेंटरों पर कोविशील्ड वैक्सीन लगाई गई। इसमें सिविल डिस्पेंसरी सेक्टर-7, एनएचएम आफिस, सीएच, एसडीएच कालका, पीएचसी मोरनी, पीएचसी नानकपुर, पीएचसी पिंजौर, पीएचसी सूरजपुर, पीएचसी ओल्ड पंचकूला, सीएचसी रायपुररानी, पीएचसी बरवाला, पीएचसी हंगोला, पीएचसी कोट में कोविशील्ड वैक्सीन लगाई गई। शुक्रवार को इन 13 सेंटरों में कुल 1140 का लक्ष्य तय किया गया था। इसमेें से 376 फ्रंटलाइन वर्करों को ही वैक्सीन लगाई जा सकी। गौरतलब है कि अब तक पंचकूला में 3298 लोगों को कोविशील्ड वैक्सीन लगाई गई है। इस संबंध में रोग प्रतिरक्षण अधिकारी मीनू सासन ने बताया कि पंचकूला में कुल 6219 वैक्सीन लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है और इस लक्ष्य को पूरा करने का प्रयास तेजी के साथ किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें