फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: डेबिट कार्ड बदलकर 37 हजार रुपये निकाले

विज्ञापन
विज्ञापन
कालका। डेबिट कार्ड बदलकर धोखे से 37 हजार रुपये निकालने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



पुलिस को दी शिकायत में बाड़ निवासी नरेंद्र ने बताया कि गत दिवस वह एटीएम से पैसे निकालने गया था। जब वह एटीएम से पैसे निकालने लगा तो दो लड़के आकर खड़े हो गए। जब वह पैसे निकाल रहा था तो एक लड़का कहने लगा कि दूसरे को पैसे निकालने दो, बताया कि इस बीच उन्होंने उसके एटीएम का पिन नंबर नोट कर लिया और बातों में लगाकर उसका डेबिट कार्ड भी बदल लिया। कुछ देर बाद दोनों लड़के वहां से चले गए। जब शिकायतकर्ता के फोन पर पैसे निकलने का मैसेज आया तो उसे पता लगा कि दोनों लड़कों ने उसके साथ हेराफेरी कर उसके अकांउट से 37 हजार रुपये निकाल लिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें