फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: तीन मंडियों में 36882 मीट्रिक टन गेहूं की हुई खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। रबी सीजन 2024 के दौरान सरसों और गेहूं की खरीद और उठान का कार्य सुचारू रूप से चल रहा है। सरकारी खरीद एजेंसियां ने जिले की मंडियों में अब तक 36882 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की है। 26426 मीट्रिक टन गेहूं का अब तक उठान किया जा चुका है। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि सरकारी खरीद एजेंसियों हैफेड और हरियाणा वेयर हाउसिंग कारपोरेशन के द्वारा पंचकूला, बरवाला और रायपुररानी स्थित अनाज मंडियों में गेहूं और सरसों की खरीद की जा रही है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 36882 मीट्रिक टन गेहूं में से 17911 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद रायपुररानी अनाज मंडी से, 17660 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद बरवाला अनाज मंडी से और 1311 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद पंचकूला अनाज मंडी से की गई है। इसी प्रकार 26426 मीट्रिक टन गेहूं में से हैफेड द्वारा रायपुररानी अनाज मंडी से 11315 मीट्रिक टन गेहूं और वेयर हाउसिंग कारपोरेशन द्वारा बरवाला अनाज मंडी से 14542 मीट्रिक टन और हैफेड द्वारा पंचकूला अनाज मंडी से 569 मीट्रिक टन गेहूं का उठान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें