फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: ऑपरेशन आक्रमण के तहत 36 आरोपी गिरफ्तार, नशा बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसीपंचकूला। जिले में ऑपरेशन आक्रमण के तहत पुलिस ने मात्र 6 घंटे में 36 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ऑपरेशन आक्रमण के दौरान पुलिस को 11 किलो गांजा और नशे की 965 टेबलेट बरामद हुई हैं। पुलिस के अनुसार, रविवार को जिले में अपराधों की रोकथाम और अपराधियों को पकड़ने के लिए सुबह 6 से दोपहर 12 बजे तक विशेष ऑपरेशन अभियान चलाया गया। पुलिस की अलग-अलग टीमों ने सार्वजनिक स्थानों पर जुआ खेलने, एनडीपीएस और अन्य मामलों में संलिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापा मारा। पुलिस ने अभियान के तहत 36 आरोपियों को अलग-अलग संलिप्त मामलों में गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलने वाले सात आरोपी, एनडीपीएस में तीन आरोपी, चोरी के मामले में नौ आरोपी, लडाई-झगड़े के 11 आरोपी, पॉक्सो एक्ट और अन्य मामलों में शामिल कुल 36 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चोरी के मामलों में गिरफ्तार आरोपियों के पास से चोरी की एक साइकिल, एक गैस सिलिंडर बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें