फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: 25 सेंटरों पर 35,136 परीक्षार्थी देंगे सीईटी ग्रुप डी के पदों की भर्ती परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-1 जिला सचिवालय के लघु सभागार में सीईटी ग्रुप डी के पदों के लिए 21 और 22 अक्तूबर को आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता उपायुक्त सुशील सारवान ने की। इस दौरान उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को परीक्षा को पारदर्शी तरीके और शांतिपूर्वक ढंग से करवाने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने बताया कि परीक्षा का आयोजन राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) के माध्यम से दो शिफ्टों में सुबह 10 बजे से 11ः45 बजे और दोपहर 3 बजे से 4ः45 बजे तक किया जाएगा। परीक्षा के लिए जिला में 25 सेंटर बनाए गए हैं। इसमें कुल 35,136 परीक्षार्थी भाग लेंगे। हर शिफ्ट में 8,784 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। इस दौरान भवन विद्यालय स्कूल सेक्टर 15 की प्रिंसिपल और राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की सिटी कोर्डिनेटर गुलशन कौर ने परीक्षा से संबंधित पहलुओं पर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दिव्यांग परीक्षार्थियों को 20 मिनट प्रति घंटा अतिरिक्त समय दिया जाएगा और उनके बैठने की भी अलग व्यवस्था की जाएगी। उन्होंनेे बताया कि परीक्षा से आधा घंटा पहले और आधा घंटा बाद में परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में रेस्ट रूम का उपयोग करने की इजाजत नहीं होगी।
विज्ञापन


सीसीटीवी कैमरों से रखी जाएगी नजर
उपायुक्त ने निर्देश दिए कि सभी सेंटर सुपरवाइजर और ऑबर्जबर अपनी जिम्मेदारी का बेहतर ढंग से निर्वहन करते हुए परीक्षा को सुचारू रूप से आयोजित करवाना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि नकल रहित परीक्षा आयोजित करने के लिए प्रत्येक परीक्षा केंद्र में सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी जाएगी। इसके अलावा परीक्षार्थियों की बायोमैट्रिक अटेंडेंस ली जाएगी और कोई भी परीक्षार्थी किसी भी प्रकार की अवांछित सामग्री परीक्षा केंद्र के अंदर न लेकर जाए। इसके लिए परीक्षा केंद्र के गेट पर पुलिस की ओर से चेकिंग भी की जाएगी। उन्होंने बताया कि परीक्षा को शांतिपूर्वक ढंग से आयोजित करवाने के लिए प्रत्येक सेंटर पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। सुबह की शिफ्ट में 9ः30 बजे और दोपहर की शिफ्ट में 2ः30 बजे के बाद परीक्षा केंद्र के अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
सभी कोचिंग सेंटर रहेंगे बंद
उपायुक्त ने जिला के सभी कोचिंग सेंटर संचालकों को 20 अक्तूबर सांय 5 बजे से 22 अक्तूबर सांय 5 बजे तक अपने अपने कोचिंग सेंटरों को बंद करने के निर्देश दिए। उन्होंने सेंटर संचालकों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि इस अवधि के दौरान किसी भी कोचिंग सेंटर में बच्चे और अध्यापक न आएं। उन्होंने कहा कि निर्देशों की उल्लंघन करने वाले कोचिंग सेंटरों पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


जिला के इन केंद्रों पर होगी परीक्षा
केवी आईटीबीपी, बीटीसी भानू, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेक्टर 15 पंचकूला, राजकीय माॅडल संस्कृत सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-20 पंचकूला, राजकीय माॅडल संस्कृत सीनियर सेकेंडरी स्कूल रायपुररानी, सार्थक स्कूल सेक्टर 12 ए पंचकूला, राजकीय माॅडल संस्कृत वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बतौड़ बरवाला, अकाल एकेडमी डकरा साहिब रायपुररानी, अमरावती विद्यालय अमरावती एनक्लेव, ब्लू बर्ड स्कूल सेक्टर 16 पंचकूला, चमनलाल डीएवी सीनीयर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर 11 पंचकूला, डीएवी सीनियर पब्लिक स्कूल सूरजपुर पंचकूला, डीसी माॅडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर 7 पंचकूला, डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल सेक्टर 25 पंचकूला, दून पब्लिक स्कूल सेक्टर 21 पंचकूला, केवीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल रायपुररानी, मोतीराम आर्या मार्डन पब्लिक स्कूल सेक्टर 7, सेंट सोलजर डिवाइन पब्लिक स्कूल सेक्टर 16, सतलुज पब्लिक स्कूल सेक्टर 4, संत विवेकानंद मिलेनियम स्कूल पिंजौर, द गुरुकुल सेक्टर 20, मानव मंगल स्कूल सेक्टर 11, जैनेंद्र पब्लिक स्कूल सेक्टर 1, सैमफोर्ड फयूचरिसिटक स्कूल पिंजौर, हंसराज पब्लिक स्कूल सेक्टर 6 और भवन विद्यालय सेक्टर 15।


ये रहे बैठक में उपस्थित

इस अवसर पर एसडीएम ममता शर्मा, नगराधीश राजेश पूनिया, आरटीए हैरतजीत कौर, डीईओ सतपाल कौशिक, हरियाणा रोडवेज पंचकूला के महाप्रबंधक अशोक कौशिक सहित सभी संबंधित ड्यूटी मेजिस्ट्रेट, सभी स्कूल प्रधानाचार्य ,कोचिंग सेंटर के प्रबंधक और विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें