फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: तीनों मंडियों में 33724 मीट्रिक टन धान की हुई खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। जिले में खरीफ सीजन 2023-24 में सरकारी खरीद एजेंसियों की ओर से धान की खरीद व उठान का कार्य सुचारू रूप से चल रहा है। अब तब जिले की तीनों मंडियों में 33724 मीट्रिक टन धान की खरीद की जा चुकी है। इसमें से 23000 मीट्रिक टन धान का उठान किया जा चुका है। जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने बताया कि खरीफ सीजन 2023-24 में जिला में दो सरकारी खरीद एजंसियों-हैफेड व हरियाणा वेयरहाउसिंग कारपोरेशन की ओर से धान की खरीद की जा रही है। उन्होंने बताया कि अब तक हैफेड की ओर से 22910 मीट्रिक टन व हरियाणा वेयर हाउसिंग कारपोरेशन द्वारा 10814 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है। वहीं, हैफेड द्वारा 16240 मीट्रिक टन व हरियाणा हाउसिंग कारपोरेशन की ओर से 6760 मीट्रिक टन का धान उठान किया जा चुका है। पांच अक्तूबर को हरियाणा वेयरहाउसिंग कारपोरेशन द्वारा बरवाला अनाज मंडी से 2018 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई और बरवाला व पंचकूला अनाज मंडी से 1087 मीट्रिक टन धान का उठान किया गया। इसी प्रकार 5 अक्तूबर को हैफेड ने पंचकूला व रायपुररानी अनाज मंडी से 1690 मिट्रिक टन धान की खरीद की और पंचकूला, बरवाला व रायपुररानी अनाज मंडी से 2360 मीट्रिक टन धान का उठान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें