फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: सेवानिवृत्त डीआरओ का डेबिट कार्ड चोरी कर खाते से निकाले 3.33 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। हरियाणा सरकार से सेवानिवृत्त डीआरओ के खाते से 3.33 लाख रुपये निकालने का मामला सामने आया है। सेवानिवृत्त डीआरओ की शिकायत पर पुलिस ने सेक्टर-12 साइबर थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-17 निवासी केवल कृष्ण अमरोही ने सेक्टर-12 पुलिस थाने में दी शिकायत में बताया कि उनके बैंक खाता में 3.33 लाख रुपये थे। किसी अज्ञात व्यक्ति ने सितंबर 2023 से नवंबर 2023 के बीच उनके बैंक खाते से रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन

बैंक स्टेटमेंट के मुताबिक एटीएम पर सीसीटीवी फुटेज चेक किया तो पता चला कि उनके यहां काम करने वाली नौकरानी के भाई ने उनका डेबिट कार्ड चोरी कर उससे 3.33 लाख रुपये निकाल लिए हैं। उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस में दी। पुलिस ने बैंक से पीड़ित के बैंक खाते की स्टेटमेंट और सीसीटीवी फुटेज मुहैया करवाने को कहा है ताकि आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें