बरवाला। अनाज मंडी में सूरजमुखी की सरकारी खरीद सुचारू रूप से जारी है। मंडी सचिव सुरेंद्र ढांडा ने बताया कि सरकारी एजेंसी हैफेड द्वारा अब तक लगभग 38 हजार क्विंटल सूरजमुखी की आवक दर्ज की गई है, जिनमें से 33 हजार क्विंटल की खरीद और 30 हजार क्विंटल का उठान हो चुका है। किसानों की सुविधा के लिए मंडी में बिजली, पानी, शौचालय, साफ-सफाई, रोशनी और पर्याप्त बारदाने की व्यवस्था की गई है।