फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचकूला में 32 नए मरीज कोरोना संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। जिले में सोमवार को कोरोना के 32 नए मामले सामने आए हैं। इसमें पंचकूला से 19 मरीज हैं। 13 मरीज बाहरी जिलों और प्रदेशों से संबंधित हैं। सक्रिय मरीजों की संख्या 316 है। इनमें 15 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं, जबकि 301 मरीज अपने घर पर ही स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। कोरोना मरीज मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से सोमवार को 174 सैंपल एकत्र कर जांच के लिए लैब में भेजे गए हैं।
विज्ञापन

इसकी रिपोर्ट मंगलवार को आएगी। कोरोना से लड़ने के लिए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से लगातार टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही टीका लगवाने के लिए लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. राजीव नरवाल ने बताया कि अब तक जिले में 47363 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 46629 मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके हैं। 418 लोगों की मौत हो चुकी है। अब तक स्वास्थ्य विभाग ने 652449 लोगों के सैंपल जांचे हैं।
सीएमओ मुक्ता कुमार ने लोगों से अपील की है कि कोरोना से बचाव के सभी जरूरी नियमों का पालन करें। अगर किसी को खांसी, जुकाम हो तो लोग अस्पताल के कोविड वार्ड में जाकर अपना टेस्ट करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें