फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पवन बंसल करेंगे सच्चाई पर चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
पवन बंसल ने शुरू की ‘सच्चाई पर चर्चा’
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। सांसद किरण खेर के कॉफी विद किरण, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन की चाय पर चर्चा कार्यक्रम के बाद अब पूर्व केंद्रीय मंत्री व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पवन कुमार बंसल ‘सच्चाई पर चर्चा’ नाम से प्रोग्राम कर रहे हैं। ‘सच्चाई पर चर्चा’ के तहत बंसल अब तक पांच प्रोग्राम कर चुके हैं। इसके तहत कालोनी नंबर चार और संजय कालोनी पर 8 मिनट की एक फिल्म भी बनाई गई है, जिसे इन कालोनियों में दिखाया गया। कांग्रेस का कहना है कि किरण की कॉफी और टंडन की चाय को कड़वा करने के लिए बंसल हर मुद्दे पर उनके खिलाफ सच्चाई पर चर्चा करेंगे। सच्चाई पर चर्चा में मुख्यत: पार्किंग, डड्डूमाजरा ,कालोनियों के मुद्दे ,साइकिल ट्रैक ,बिजली, पानी जैसे मुद्दों पर भाजपा की पोल खोलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें