(फोटो सहित)
रोजगार के सशक्त उम्मीदवारी के लिए प्रभावशाली बायोडाटा होना जरूरी : दिलप्रीत
-एमसीएम में करियर काउंसलिंग सत्र का आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। छात्राओं को भविष्य के लिए आवशयक ज्ञान और कौशल से समृद्ध करने के उद्देश्य से बुधवार को सेक्टर-36ए स्थित एमसीएम डीएवी कॉलेज फॉर वुमेन के करियर काउंसलिंग सेल ने एक बातचीत का सत्र आयोजित किया। ‘इफेक्टिव रिज्यूमे राइटिंग एन्ड फेसिंग इंटरव्यू’ विषय पर आधारित इस सत्र का संचालन इनफोसिस यूएसए के सीनियर प्रोजेक्ट मेनेजर दलप्रीत शेरवाल ने किया। दिलप्रीत शेरवाल ने कहा कि रोजगार के सशक्त उम्मीदवारी के लिए प्रभावशाली बायोडाटा काफी महत्वपूर्ण होता है। साक्षात्कार के समय भी प्रतिभागी को अपने बॉडी लैंग्वेज और सॉफ्ट स्किल पर ध्यान देने की आवश्यकता होती है, जिसके लिए उन्होंने छात्राओं को सजग रहने को कहा। वहीं मोहाली स्थित एमिटी ग्लोबल बिजनेस स्कूल के सहायक प्रोफेसर रितिका मदान ने कहा कि अगर लक्ष्य की प्रप्ति करनी है तो ऑउट ऑफ बॉक्स सोचना होगा। डॉ. निशा भार्गव ने करियर काउंसलिंग सेल के प्रयासों की सराहना की सराहना की।