फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से दिन में बढ़ेगी ठंड

विज्ञापन
विज्ञापन
आज से दिन में बढ़ेगी ठंड
विज्ञापन

अगले तीन दिन बादल छाए रहेंगे, बारिश होने की भी संभावना
सोमवार देर शाम 0.3 एमएम बारिश के बाद मौसम में ठंडक बढ़ी
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। सोमवार देर शाम बूंदाबांदी के बाद मौसम में ठंडक बढ़ गई है। मौसम विभाग के मुताबिक जम्मू-कश्मीर में वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने से शहर के मौसम का मिजाज बदला है। बादल सुबह से ही छाए थे, लेकिन देर शाम बूंदाबांदी शुरू हो गई। चंडीगढ़ में करीब 0.3 एमएम बारिश दर्ज की गई, जबकि चंडीगढ़ के बाहर के इलाकों में नाममात्र की बारिश रिकार्ड हुई। मौसम विभाग ने बताया कि अगले तीन दिन बादल छाए रहेंगे। बारिश की भी संभावना बनी रहेगी। इससे दिन के तापमान में छह से सात डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है जबकि रात के तापमान में थोड़ी गिरावट दर्ज होगी। सोमवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक था, जबकि रात का तापमान 10.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ, जो सामान्य से पांच डिग्री अधिक था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें