फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राफेल डील पर देश व कोर्ट को गुमराह किया गया : राज बब्बर

विज्ञापन
विज्ञापन
राफेल डील पर देश व कोर्ट को गुमराह किया गया : राज बब्बर
विज्ञापन

अमृतसर पहुंचे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बोले, राम मंदिर पर राजनीति कर रही भाजपा
अमर उजाला ब्यूरो
अमृतसर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राज बब्बर ने कहा कि राफेल मुद्दे पर देश को गुमराह किया जा रहा है। मोदी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में भी राफेल सौदे पर गलत जानकारी दी। राफेल डील में 41 हजार करोड़ का घोटाला हुआ है। राज बब्बर शनिवार को सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राम मंदिर पर भारतीय जनता पार्टी राजनीति कर रही है। देश का कोई भी नागरिक राम मंदिर निर्माण का विरोध नहीं करता लेकिन भाजपा को चुनाव आते ही राम मंदिर की याद आने लगती है। एक सवाल के जवाब में राज बब्बर ने कहा कि केंद्र सरकार ने कुछ वस्तुओं पर 28 फीसदी जीएसटी की दर को कम किया है, यह सब कांग्रेस के दबाव के कारण हुआ है। इस अवसर पर विधायक डॉ. राज कुमार, सुनील दत्ती और जिला प्रधान जुगल किशोर शर्मा समेत कई कांग्रेस नेता मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें