नामांकन आज, सभी छात्र संगठन गठबंधन के लिए कर रहे प्रयास
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी में वीरवार को छात्र संगठनाें की ओर से नामांकन भरा जाएगा। इसके लेकर छात्र संगठन की ओर से लगातार गठबंधन के प्रयास किए जा रहे हैं। देर रात तक छात्र संगठनों के बीच मीटिंग चलीं। छात्र संगठन सोई, पुसू, सोपू, एबीवीपी, एनएसयूआई, आईएसए, एचपीएसयू सहित सभी छात्र संगठन पूरी ताकत से जुटे रहे। नामांकन के बाद अलायंस की स्थिति साफ होगी। इसे लेकर स्टूडेंट्स की ओर से हास्टल, स्टूडेंट्स सेंटर पर मीटिंग चली। वहीं आज अधिकतर छात्र शांतिपूर्वक प्रचार करते नजर आए। इसे लेकर तैयारी की जा रही है। वहीं अभी तक सोई, एसएफएस के अलावा किसी पार्टी की ओर से उम्मीदवार घोषित नहीं किए गए। आज इसमें उम्मीदवार घोषित किए जाएंगे। आज गठबंधन से जुडे़ पैनल की घोषणा हो सकती है। पंजाब यूनिवर्सिटी में चुनाव को लेकर वार्डन और पुलिस की ओर से हास्टलाें में चेकिंग की गई।