रात में भी सक्रिय रहेंगी पोलियो अभियान में लगी टीमें
पहले दिन 47161 बच्चों ने पी पोलियो ड्राप्स
चंडीगढ़। पल्स पोलियो अभियान के पहले चरण में 47161 बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक पिलाई गई। इसके लिए 460 बूथ बनाए गए। इसके अलावा 13 बूथ बनाए गए थे। तीन दिन तक चलने वाले अभियान के दौरान पूरे शहर को कवर करना है। लक्ष्य रखा गया है कि एक भी बच्चा न छूटे। हेल्थ एंड सर्विसेस के डायरेक्टर डॉ. जीदीवान के नेतृत्व में डॉ. मंजू बहल और और जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. संगीता ने पूरे अभियान का संचालन किया। पहली बार रात के वक्त पल्स पोलियो की टीम उन इलाकों में जाएगी, जहां पर लोग काम के वक्त अपने बच्चों को लेकर जाते हैं। इसके लिए छह अतिरिक्त टीम तैयार की गई हैं। इसमें रात 9 से 11 बजे तक टीमें विभिन्न इलाकों में जाएंगी और पल्स पोलियो की खुराक पिलाएगी।