फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू की पांच छात्राएं जाएंगी जर्मनी

विज्ञापन
विज्ञापन
पीयू की पांच छात्राएं जाएंगी जर्मनी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
पीयू से पांच छात्राएं इंटरनेशनल समर स्कूल के लिए चुनी गई हैं। छात्राओं को जर्मन राजनीति और विदेशी नीतियों को समझने के लिए जर्मनी की जूलियस मेक्सीमिलियन यूनिवर्सिटी ऑफ वर्जबर्ग में भेजा जाएगा। 27 जुलाई से चार अगस्त तक एमए राजनीति शास्त्र की छात्राएं कमलप्रीत कौर, आयुशी, एश्वर्य अरोड़ा और यशस्विनी के अलावा सोशल साइंस की छात्र सिमरन चहल जर्मनी की यूनिवर्सिटी में आइडिया एक्सचेंज करेंगी। दरअसल पीयू और जूलियस मेक्सीमिलियन यूनिवर्सिटी ऑफ वर्जबर्ग में एक समझौता हुआ था। इसकेतहत दोनों यूनिवर्सिटी समय-समय पर स्टूडेंट्स को एक्सचेंज करती हैं, ताकि अन्य संस्थानों की पॉलिसी और तरीके अपनाए जा सकें। जर्मन स्कॉलरशिप के तहत अब छात्राओं को वहां भेजा जा रहा है। बुधवार को वीसी प्रो. अरुण कुमार ग्रोवर ने भी जर्मनी जा रही छात्राओं से मुलाकात की और उन्हें शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें