पंचकूला। जिले में वीरवार को 22 केंद्रों में टीकाकरण किया गया। इस दौरान 3108 लोगों को कोविशील्ड लगवाई गई। टीकाकरण जिले के सभी सरकारी केंद्रों में ही किया गया। इसमें 11 हेल्थ वर्कर्स, 191 फ्रंटलाइन वर्कर्स, 18-44 आयु वर्ग के 2324 लोगों, 45-59 आयु वर्ग के 403 जबकि 60 वर्ष से ज्यादा आयु वर्ग के 179 को कोविशील्ड लगाई गई। अब तक पंचकूला में 185422 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है। इसमें से 11914 हेल्थ वर्करों, 18164 कोविशील्ड फ्रंट लाइन वर्करों, 17906 टीके 18-44 आयुवर्ग के अलावा 45-59 आयुवर्ग के 61557 लोगों को टीका लगाया गया। पंचकूला में 60 वर्ष से ज्यादा के लोगों को 75881 कोविशील्ड लगाई गई।