पंचकूला। स्वास्थ्य विभाग की ओर से वीरवार को 301 लोगों को टीका लगाया गया। टीकाकरण के लिए दो सेंटर बनाए गए थे। इसमें सेक्टर 6 के सिविल अस्पताल में हेल्थ केयर वर्कर और फ्रंटलाइन वर्कर व पिंजौर के पीएचसी में हेल्थ केयर वर्कर को शामिल किया गया था। इस दौरान 80 फ्रंटलाइन वर्करों और 221 स्वास्थ्य कर्मियों ने टीका लगवाया। इसमेें पहली बार डोज लगवाने वाले सिर्फ 10 हेल्थ वर्कर थे जबकि दूसरी डोज लगवाने वाले 211 हेल्थ वर्कर थे। अभी तक 4653 हेल्थ वर्करों ने टीका लगवा लिया है। इसके अलावा 4599 फ्रंटलाइन वर्करों ने वैक्सीन लगवाई है। अभी तक 64.2 प्रतिशत हेल्थ केयर और फ्रंटलाइन वर्कर्स ने ही वैक्सीन लगवाई है।