पतंजलि महिला योग समिति ने मनाया प्री-करवा चौथ उत्सव
संवाद न्यूज एजेंसी
बरवाला। गांव भगवानपुर स्थित योग केंद्र में पतंजलि महिला योग समिति की ओर से प्री-करवा चौथ कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। इसमें करीब 30 महिलाओं ने भाग लिया। महिलाओं ने एक-दूसरे को करवा चौथ की शुभकामनाएं दीं और गीत-संगीत, नृत्य सहित विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों का आनंद लिया। कार्यक्रम में उत्साह और उल्लास का माहौल रहा। योग समिति की शिक्षिका पुष्पा रानी ने सभी सदस्यों को करवा चौथ की बधाई दी। इस अवसर पर सोनिया, कमलजीत कौर, मनप्रीत कौर, सुनीता, अंजू, बेबी, वंदना और रेखा सहित अन्य महिलाएं मौजूद रहीं।