रायपुररानी। रायपुररानी में जिला बाल कल्याण परिषद पंचकूला द्वारा आयोजित एक भव्य सम्मान समारोह में करीब 30 बच्चों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन और मेहनत के लिए पुरस्कार और प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया। समारोह में उपस्थित अतिथियों में अश्विनी नागरा एडवोकेट, माला सिंह जिला परिषद सदस्य, जगदीश कुमार, नीरज कुमार लेखा सहायक, निशांत पंचायत अधिकारी और निरंजन सिंह थे। इसके अलावा जितेंद्र वर्मा, सुमित कुमार, कोमल कुमारी, मनजीत कौर, रितु देवी, रेशमा रानी, विजेंदर कौशिक, सुखदर्शन, राजिंदर और नीलम सहित अन्य व्यक्ति भी मौजूद थे।