फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: हरियाणा सिविल सेवा की 2880 उम्मीदवारों ने दी परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। हरियाणा सिविल सेवा (न्यायिक शाखा) की प्रारंभिक परीक्षा रविवार को शहर के नौ केंद्रों पर हुई। इसमें 2880 उम्मीदवारों ने परीक्षा दी।परीक्षा के लिए 4447 उम्मीदवारों ने अप्लाई किया था। परीक्षा सुबह 11 से दोपहर बाद 1 बजे तक हुई। सभी परीक्षा केंद्रों पर हैंड डिटेक्टर से चेकिंग के बाद प्रवेश दिया गया। पीएमश्री गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-15, डीसी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-7 सहित अन्य जगहों पर परीक्षा हुई। जीजीएसएसएस-15 में परीक्षा देने आए उम्मीदवारों में दीपिका सिंह, रोहताश सिंह ने बताया कि पेपर सिलेबस से आया था। पेपर में 125 प्रश्न थे। इसमें अधिकतर प्रश्न भारतीय संविधान और कानून से पूछे थे। इसके अलावा करेंट अफेयर्स के प्रश्न भी पूछे गए थे। पंचकूला के डीसी सुशील सारवान ने बताया कि परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से आयोजित करवाने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए गए थे। परीक्षा केंद्रों के आस-पास धारा-144 लगाई गई थी। इसके अलावा परीक्षा पूर्ण होने तक फोटोस्टेट की दुकानें बंद रहीं। उन्होंने बताया कि एचपीएससी द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों की सख्ती से पालना सुनिश्चित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें