चंडीगढ़। पंजाब में जिला परिषद (जिप) और पंचायत समिति चुनाव के दौरान नामांकन प्रक्रिया जारी है। नामांकन प्रक्रिया के तीसरे दिन जिला परिषद के 259 और पंचायत समिति के लिए 1597 दावेदारों ने नामांकन दाखिल किए। मुख्य चुनाव आयुक्त राजकमल चौधरी ने बताया कि बुधवार को कुल 285 प्रत्याशियों ने जिला परिषद व 1713 प्रत्याशियों ने पंचायत समिति चुनाव के लिए अपने परचे दाखिल कर दिए हैं। वीरवार को भी नामांकन प्रक्रिया जारी रहेगी। उन्होंने आश्वस्त किया कि सभी योग्य अपने परचे दाखिल कर सकते हैं। इस प्रक्रिया में किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं आएगी।