फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: सात जिलों में 28 और नए पॉजिटिव मिले, मरीजों का आंकड़ा 675 पहुंचा, अब तक 290 हुए ठीक

Sun, 10 May 2020 02:15 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हरियाणा में तेजी से बढ़ रहा कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 675 तक पहुंच गया है। पंचकूला, गुरुग्राम, पानीपत, सोनीपत, सिरसा, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी में शनिवार शाम तक 28 नए संक्रमित मरीज सामने आए। 290 संक्रमित मरीज ठीक हो गए हैं। अभी भी हजारों लोगों को चिकित्सा निगरानी में रखा गया।

 

स्वास्थ्य महकमे ने इस वक्त 14707 मरीज मेडिकल सर्विलांस के दायरे में है। 53282 लोगों के अभी तक ब्लड सैंपल लिए जा चुके हैं, जिसमें से 48468 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। 4139 लोगों की सैंपल रिपोर्ट का भी इंतजार है।

 

कुल संक्रमित मरीजों में से 376 मरीज अभी एक्टिव है। मौत का आंकड़ा 9 तक पहुंच गया। शनिवार को 2 जिलों फरीदाबाद और झज्जर में 11 मरीज भी ठीक हो गए हैं। अब विभिन्न जिलों में कुल पॉजिटिव मरीजों में से अंबाला में 41, भिवानी में 3, चरखी दादरी में 1, फरीदाबाद में 88, फतेहाबाद में 7, गुरुग्राम में 142, हिसार में 4, जींद में 17, करनाल में 14, कैथल में 2, कुरुक्षेत्र में 2, नूंह में 59, पलवल में 36, पानीपत में 36, पंचकूला में 20, रोहतक में 4, सिरसा में 7, सोनीपत में 89, यमुनानगर में 8, रेवाड़ी में 3, महेंद्रगढ़ में 4, झज्जर में 74 मरीज सामने आ चुके हैं।

 

गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में 14 इटालियन मरीजों को भी रखा गया था। दूसरी ओर, अंबाला में 11, भिवानी में 3, चरखी दादरी में 1, फरीदाबाद में 55, फतेहाबाद में 1, गुरुग्राम में 51, हिसार में 3, जींद में 2, करनाल में 5, कैथल में 2, कुरुक्षेत्र 2, नूंह में 54, पलवल में 32, पानीपत में 6, पंचकूला में 18, रोहतक में 2, सिरसा में 4, सोनीपत में 9, झज्जर 10, यमुनानगर में 3 मरीजों समेत सभी 14 इटालियन मरीज भी ठीक हो चुके हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें