फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट टूर्नामेंट के विजेता खिलाड़ी सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
मोरनी। गांव छामला में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन मंगलवार को हुआ। इस टूर्नामेंट में हरियाणा समेत हिमाचल की दर्जनों टीमों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लेकर अपना दमखम दिखाया। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे समाजसेवी तेजराम शर्मा ने विजेता खिलाड़ियों को नकद राशि और शील्ड देकर सम्मानित किया और युवाओं को संबोधित कर खेलों के प्रति प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर टूर्नामेंट के आयोजकों ने बताया कि गांव छामला में इस प्रकार के क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन हर साल किया जाता है। इसमें इलाके की बहुत सी क्रिकेट टीमें हिस्सा लेती हैं। इसके आयोजन का स्तर बेशक छोटा है, लेकिन युवा खिलाड़ी इन खेलों से जुडे़ रहते हैं और नशे से दूर रहकर अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करते हैं। इस अवसर पर संदीप सिंह और चतर सिंह बिदना भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें