फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: एक दिन में डेंगू के 26 नए मरीज मिले, आंकड़ा 398 पहुंचा

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। जिले में डेंगू के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। शनिवार को डेंगू के 26 नए मामले सामने आए हैं। अब तक डेंगू के कुल 398 मामले सामने आ चुके हैं। सबसे ज्यादा डेंगू के मामले अर्बन पंचकूला में आए हैं। यहां पीड़ितों की संख्या 150 पहुंच चुकी है। पंचकूला जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. सुरेश भोसले ने बताया कि इस दौरान डेंगू के बढ़ते मामलों को देखकर फॉगिंग की जा रही है। शहर के सेक्टर-6, 7, 11, 15 में फॉगिंग की गई है।
फॉगिंग करने के साथ लोगों को अपने घर को लारवा मुक्त बनाने के लिए गमले में ट्रे लगाने से मना किया गया है। सीएमओ डॉ. मुक्ता कुमार ने लोगों से अपील की है कि दो माह तक गमलों के नीचे रखी ट्रे हटा दें ताकि मच्छरों को पनपने से रोका जा सके। शहरी क्षेत्र के सेक्टर-6, 7, 10, 11, 15, 16, 19, 21, 26 में लारवा ज्यादा पाया जा रहा है। पंचकूला स्वास्थ्य विभाग की तरफ से ओल्ड पंचकूला, कालका, पिंजौर, बरवाला और रायपुररानी में लोगों के घरों में चेकिंग की गई।
विज्ञापन

इस दौरान 50 लोगों को लारवा मिलने पर नोटिस दिया गया है। अब तक लारवा मिलने पर 6500 लोगों को नोटिस दिया जा चुका है। पंचकूला स्वास्थ्य विभाग की ओर से सौ ब्रीडर चेकर से जांच की जा रही है। लगातार लोगों को डेंगू के बचाने के लिए स्टेट, रीजनल डायरेक्टर की ओर से सर्वे किया जा चुका है। इसके बाद डेंगू के केस आना बंद नहीं हो पा रहे हैं।

अस्पताल में बेड हो गए फुल
सिविल अस्पताल सेक्टर-6 में डेंगू के मामले सामने आने के बाद बेड फुल हो गए हैं। इस समय इमरजेंसी, मेडिसिन वार्ड सहित प्राइवेट रूम में भी मरीजों को भर्ती किया जा रहा है। रोजाना बुखार और प्लेटलेट्स घटने के मरीज अस्पताल में अधिक आ रहे हैं। इस कारण सभी वार्डों में एक बेड पर दो मरीजों को भर्ती किया जा रहा हैं। इस कारण मरीज और तीमारदार भी परेशान हैं।
विज्ञापन


अस्पताल में लगातार डेंगू के मामले आ रहे हैं। अस्पताल प्रबंधन द्वारा इनका इलाज किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीमों का डोर टू डोर सर्वे जारी है। डेंगू से बचाव के लिए टीमें औचक निरीक्षण कर लोगों को जागरूक कर रही है। - डॉ. मुक्ता कुमार, सीएमओ, सिविल अस्पताल सेक्टर-6
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें