पिंजौर। जिला नगर योजनाकार पंचकूला की टीम ने गांव खोखरा और सीतोमाजरा में अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई की। गांव खोखरा में छह और सीतोमाजरा में 20 डीपीसी के अलावा सड़क नेटवर्क को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया गया। कार्रवाई जिला नगर योजनाकार बबीता गुप्ता, ड्यूटी मजिस्ट्रेट अशोक कुमार, सहायक नगर योजनाकार डिम्पी राठी और पुलिस बल की मौजूदगी में हुई। बबीता गुप्ता ने बताया कि कॉलोनी विकसित करने या निर्माण करने से पहले नगर तथा ग्राम आयोजना विभाग हरियाणा से अनुमति लेना अनिवार्य है। उन्होंने लोगों से सीएलयू या लाइसेंस के बिना निर्माण नहीं करने की अपील की।