फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 हजार रुपये का इनामी आरोपी गिरफ्तार, 5 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। ताश खेल रहे लोगों को करीब 10 आरोपियों ने पिस्तौल दिखाकर उनसे नकदी, सोना और मोबाइल फोन लूटने के मामले में सेक्टर 26 क्राइम ब्रांच की टीम ने एक इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को पुलिस ने बुधवार को कोर्ट में पेश कर पांच दिन का रिमांड हासिल किया है। आरोपी की पहचान विनीत ऊर्फ विक्की निवासी नजफगढ़, दिल्ली के रूप में हुई है। सेक्टर-26 क्राइम ब्रांच इंचार्ज सिंघराज सिंह ने बताया कि सेक्टर-20 निवासी विनोद ने पुलिस को शिकायत दी थी कि वह अपने दोस्तों के साथ ताश खेल रहा था। इसी दौरान आरोपी अपने 10 साथियों के साथ आया पिस्तौल दिखाकर ताश खेलने वालों से नकदी, सोना और मोबाइल लूट कर ले गया था। इसके बाद पुलिस में पीड़ित ने मामले की शिकायत दी और शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। क्राइम ब्रांच इंचार्ज सिंघराज ने बताया कि आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम था उससे लूट में इस्तेमाल की गई पिस्तौल भी बरामद कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें