फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: होली के दिन झगड़े-मारपीट और सड़क हादसों के 25 मामले आए

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। रंगों के त्योहार होली के दौरान बुधवार को पंचकूला में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही, लेकिन इसके बावजूद जिले में झगड़े-मारपीट, खुले में शराब पीने और सड़क हादसों के करीब 25 मामले सामने आए हैं। पुलिस ने इन सभी मामलों में कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार होली के दिन अलग-अलग थाना क्षेत्रों से झगड़े और मारपीट की कई शिकायतें पुलिस के पास पहुंचीं। कुछ जगहों पर रंग खेलने के दौरान विवाद बढ़ने से कहासुनी के बाद हाथापाई तक की नौबत आ गई। पुलिस टीमों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की। इसके अलावा कई स्थानों पर लोगों के खुले में शराब पीने की शिकायतें भी सामने आईं। पुलिस ने ऐसे मामलों में मौके पर कार्रवाई करते हुए लोगों को चेतावनी दी और कुछ मामलों में करवाई भी की। होली के दिन सड़क हादसों के भी कई मामले सामने आए। तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण अलग-अलग स्थानों पर दुर्घटनाएं हुईं। हालांकि अधिकांश मामलों में लोग मामूली रूप से घायल हुए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें