फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: अवैध खनन में 220 वाहन जब्त, 8 पर एफआईआर दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। अवैध खनन पर अंकुश लगाने के लिए पंचकूला उपायुक्त ने निर्देश दिए हैं। फ्लाइंग स्क्वायड की टीम को संभावित क्षेत्रों में नियमित रूप से छापेमारी कर हर 15 दिन में कार्रवाई रिपोर्ट उपायुक्त के समक्ष पेश करना है। यह फैसला लघु सचिवालय सभागार में जिलास्तरीय टास्क फोर्स कमेटी (खनन) की बैठक में लिया गया है। वर्तमान में जिले में कुल 6 माइनिंग साइट्स आबंटित हैं जिनमें से 2 कालका और 4 पंचकूला में स्थित हैं। बैठक में जिला खनन अधिकारी गुरजीत सिंह ने बताया कि अप्रैल से सितंबर 2025 तक जिले में अवैध खनन में 220 वाहनों को जब्त किया गया है। इसके अलावा 1.41 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला है और 8 एफआईआर भी दर्ज की गई है। वहीं सितंबर 2025 में 34 वाहनों को जब्त किया गया जिनसे 14.80 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया और 3 एफआईआर भी दर्ज की गई हैं। इस अवसर पर एडीएम चंद्रकांत कटारिया, एसडीएम कालका संयम गर्ग, जिला माइनिंग अधिकारी गुरजीत सिंह, माइनिंग इंस्पेक्टर अतुल, सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता दीपक मेहरा, हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से रमिंद्र सिंह, सहायक जिला वन अधिकारी अनिता, इंस्पेक्टर एसईएनबी दीप चंद सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें