पंचकूला। सेक्टर-20 थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर 22 वर्षीय युवती ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने उसे कमरे में फंदे से लटका देखा तो पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही जांच अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की जांच की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सेक्टर-6 स्थित नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। शनिवार शाम पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। संवाद