फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका से आए 73 में से 22 लोगों में संक्रमण अब दूतावास का रिकार्ड खंगालेगी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेरिका से आए 73 लोगों में से जांच के बाद 21 व्यक्ति संक्रमित पाए गए हैं। 21 व्यक्तियों ने सरकार के माथे की चिंता बढ़ा दी है, क्योंकि सभी 73 लोग एक ही हवाई जहाज में आए हैं। अब तक इन्हे पंचकूला के ही होटलों में क्वारंटीन किया हुआ है। अब संक्रमित पाए गए व्यक्तियों को कोविड अस्पतालों में इलाज के लिए भेजा जाएगा। उधर, हरियाणा पुलिस की अपराध शाखा इन व्यक्तियों का रिकार्ड खंगाल रही है। पुलिस इस मामले में दूतावास से संपर्क कर इनका रिकार्ड निकलवा रही है। जिसके माध्यम से यह जानकारी मिलेगी कि इनको क्यों डिपोर्ट किया गया। बहरहाल पुलिस के मुताबिक अभी सभी से पूछताछ का काम पूरा नहीं हुआ है, लेकिन यह तय है कि अधिकतर लोग गलत तरीके से वहां पर घुसे थे। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने बताया कि इनकी गणना हम अलग से करेंगे। विदेश से आए व्यक्तियों के लिए कोविड बुलेटिन में भी अलग से कालम बनेगा। इटली से आए नागरिकों को भी अब इन्हीं विदेशियों के साथ एक ही खाते में गिना जाएगा। उन्होंने बताया कि इन डिपोर्ट किए गए नागरिकों से पूछताछ के लिए मैंने डीजी क्राइम पीके अग्रवाल को कहा है। पुलिस मेे एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल है जो इनसे बातचीत कर रही है। अब रोजाना विदेश से इस तरह के लोग आ रहे हैं। कभी दिल्ली और कभी अमृतसर से लोग आते हैं। जिनके लिए अलग से बस की व्यवस्था की जाती है। सभी को क्वांरटीन करवा कर उनका टेस्ट भी करवाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें