फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस साल बनेंगे आठ लाख से ज्यादा पासपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
इस साल बनेंगे आठ लाख से अधिक पासपोर्ट
विज्ञापन


- क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय ने कसी कमर, हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग पर दिया बल

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हिंदी का अधिक प्रयोग करने पर क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय को अवार्ड मिलने पर खुशी की लहर है। इस बार हिंदी का और अधिक कार्यों में प्रयोग कर आगे बढ़ने का संकल्प लिया गया है। इस साल आठ लाख से अधिक पासपोर्ट बनाने का कर्मियों ने संकल्प लिया है। यदि ऐसा होगा तो फिर पासपोर्ट कार्यालय एक नया रिकॉर्ड बनाएगा। मालूम हो कि क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय की ओर से वर्ष 2018 में 70 कर्मियों ने सात लाख पासपोर्ट बनाकर रिकॉर्ड बनाया है जबकि पिछले साल यह आंकड़ा साढ़े पांच लाख का था। आंकड़ों को देखें तो देशभर के 36 पासपोर्ट कार्यालयों में 1900 लोग काम कर रहे हैं। इन कर्मियों ने लगभग डेढ़ करोड़ पासपोर्ट बनाए हैं। इन आंकड़ों में सबसे अच्छा रिकॉर्ड चंडीगढ़ स्थित क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय का है। केंद्र सरकार की ओर से यहां के कर्मियों का मनोबल बढ़ाया गया तो उसी दिशा में कर्मियों ने काम करने का संकल्प लिया है। मालूम हो कि क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय के अधीन चंडीगढ़ के अलावा हरियाणा व पंजाब के 24 जिले आते हैं। लाखों लोगों के पासपोर्ट से संबंधित कार्य इस कार्यालय की ओर से किया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें