एयरपोर्ट पर खुली ड्यूटी फ्री शॉप
चंडीगढ़। चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शुक्रवार को दिल्ली की फ्लेमिंगो कंपनी की ड्यूटी फ्री शॉप शुरू हो गई। इसका उद्घाटन चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट के सीईओ सुनील दत्त ने किया। इस शॉप पर लिकर के दुनिया के सभी बड़े ब्रांड मिलेंगे। इस शॉप पर कम से कम एक लीटर की बोतल खरीद सकेंगे। यहां पर बाजार से सस्ती लिकर मिलेगी। ड्यूटी फ्री शॉप से खरीदी गई लिकर आप फ्लाइट में दो बोतल ले जा सकते हैं। यह शॉप इंटरनेशनल फ्लाइट्स आपरेशन के अराइवल एरिया में खोली गई है। इस मौके पर कंपनी और सीआईएसएफ के अधिकारी मौजूद थे।