गर्मी में इस बार सुखना लेक पर होगी बोटिंग
बारिश के बाद नहीं कम हुआ पानी
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
शहर की शान मानी जाने वाली सुखना लेक इस बार गर्मी में नहीं सूखेगी। अभी सुखना में पानी 1157 फीट है। पर्यावरण विभाग का कहना है कि इस बार पानी 1155 फीट से कम नहीं होगा। सुखना का वाटर लेवल 31 सितंबर 2017 को 1161.90 फीट दर्ज किया गया था। यह तीन महीने में 4.5 फीट घटा है। चंडीगढ़ पर्यावरण निदेशक संतोष कुमार ने बताया कि इस बार सुखना में पानी का स्तर अभी गिरा है। लेकिन इस बार मानसून की अच्छी बारिश के बाद पानी पूरा नहीं सूखेगा। मई तक पानी 1155 फीट से कम नहीं होगा। पिछले साल यह पानी कम बारिश के कारण 1149 फीट पहुंच गया था। इस कारण बोट फंस रही थीं। इस बार आने वाले पर्यटकों को इस तरह की समस्या का सामना नहीं करना पडे़गा।