फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोशाला

विज्ञापन
विज्ञापन
लावारिस पशुओं को गोशाला भेजने की मांग
विज्ञापन

कादियां (गुरदासपुर)। कस्बा कादियां में लवारिस पशुओं से जहां वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है वहीं कादियां स्थित अनाज मंडी में लावारिस, बीमार पशुओं से मंडी के दुकानदार किसान व आढ़ती परेशान हैं। गौरतलब हो कि स्थानीय अनाज मंडी में ही सब्जी मंडी बनी हुई है, जहां लावारिस पशु किसानो की सब्जियों को काफी खराब कर जाते हैं। हालांकि इस संबंधी रोना आढ़ती व किसान कई बार रो चुके हैं, परंतु अभी तक कोई भी समाधान नहीं हो पाया है। ऐसे में नगर काउंसिल किसानों की समस्याओं की ओर कोई ध्यान नहीं देती। इसके साथ ही कई बार यह पशु लोगों को मारकर घायल भी कर चुके हैं। मंडी में आने वाले किसानों व आढ़तियों ने पंजाब सरकार से मांग की है कि इन लावारिस पशुओं को किसी गोशाला में भेज दिया जाए, ताकि सब्जी मंडी में इन दिनों पेश आ रही समस्याओं का समाधान किया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें