फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: सेक्टर-15 में शौचालय में फंदा लगाकर 21 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। सेक्टर-15 के रहने वाले 21 वर्षीय युवक ने शौचालय में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान सत्यप्रकाश सेक्टर-15 निवासी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है उसकी दिसंबर में ही शादी हुई थी। फिलहाल आत्महत्या करने के कारणों का पता नहीं लग पाया है। जानकारी के अनुसार परिजनों ने बताया कि सत्यप्रकाश अपनी बीवी के साथ सेक्टर-15 में रहता था। शनिवार रात करीब 8:30 बजे दंपती कमरे में मौजूद थे। इस दौरान सत्यप्रकाश शौचालय में गया और काफी देर तक नहीं लौटा।
विज्ञापन

उसकी पत्नी ने कई बार शौचालय का दरवाजा खटखटाया, लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया। उसकी पत्नी ने खिड़की से देखा तो उसका पति फंदे से लटका हुआ था। उसने तुरंत इसकी जानकारी पति के जीजा को दी। वे मौके पर पहुंचे उसके बाद शौचालय से सत्यप्रकाश को बाहर निकालकर उपचार के लिए सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां पर जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सेक्टर - 6 नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है और अस्पताल से पुलिस को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें