फोटो सहित
छात्रों के बौद्धिक और शारीरिक विकास के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम जरूरी : अनुपम ग्रेवाल
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। सेक्टर 42-सी स्थित किड्स आर किड्स स्कूल में शनिवार को वार्षिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्री-प्राइमरी, प्राइमरी और मिडल स्कूल के 170 छात्रों को सम्मानित किया गया। स्कूल के डायरेक्टर प्रिंसिपल अनुपम ग्रेवाल ने कहा कि बच्चों के लिये समय समय पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करते रहना चाहिए। इससे उनका बौद्धिक और शारीरिक विकास होता है। इस मौके पर 20 अलग अलग वर्गों में छात्रों को पुरस्कार दिया गया। इसके अलावा 160 छात्रों को एकेडमिक और 165 छात्रों को खेल वर्ग में सम्मानित किया गया।